गाजियाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में 189 नए मरीज आए हैं। इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए 88 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 14240 पहुंच गई है। इनमें से 12179 लोग संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। अभी 1984 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। संक्रमण की चपेट में आने के बाद इलाज के दौरान अब तक 77 की मौत की पुष्टि प्रशासन ने की है।