फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमकॉम द्वितीय वर्ष व्यक्तिगत श्रेणी के छात्रों की मौखिक परीक्षा पांच अक्टूबर को

विज्ञापन
एमएमएच डिग्री कॉलेज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः एमएमएच डिग्री कॉलेज ने एमकॉम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा की तिथि की घोषित - एमएमएच के साथ रॉयल कॉलेज, रिलाएबल कॉलेज और आईएमआईआरसी कॉलेज के विद्यार्थी देंगे वायवा माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। एमएमएच डिग्री कॉलेज ने सत्र 2019-20 एमकॉम द्वितीय वर्ष व्यक्तिगत श्रेणी के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। एमएमएच कॉलेज सहित चार कॉलेजों के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा पांच अक्टूबर को होगी। एमएमएच डिग्री कॉलेज में एमकॉम द्वितीय वर्ष कोड संख्या आई-901 की मौखिक परीक्षा के दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। एमएमएच डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमके जैन ने बताया कि विद्यार्थियों को मौखिक परीक्षा के समय अपने प्रवेश पत्र और पूर्व परीक्षा की अंकतालिका की मूल प्रति लानी होगी। विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश से पहले कोविड-19 के दिशानिर्देशों का अनुपालन करना होगा। मौखिक परीक्षा पांच अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे से शुरू होगी। मौखिक परीक्षा में एमएमएच कॉलेज के अलावा रॉयल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, रिलायबल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और आईएमआईआरसी कॉलेज ऑफ लॉ के विद्यार्थी शामिल होंगे। -----------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें