फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी मिलेगी बंदरों से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्दी मिलेगी बंदरों से निजात -नगर आयुक्त ने पोर्टल पर शिकायत के बदले दिया जवाब -शिखर एंक्लेव के लोगों ने सोसाइटी में बंदरों के आतंक से परेशान की थी शिकायत माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसुंधरा के शिखर एंक्लेव सोसायटी में रहने वाले लोगों को जल्द ही बंदरों के आतंक से निजात मिलेगा। सीएम पोर्टल पर शिकायत करने के बाद नगर आयुक्त ने ऑनलाइन दिया जवाब दिया है। दरअसल टी एच ए की अधिकतर सोसायटीयो में लोग बंदरों के आतंक से परेशान है। पिछले दिनों कई सोसायटी के लोगों ने इस मामले में नगर निगम और प्रशासन के साथ है सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की थी। इसके बाद नगर निगम द्वारा 2000 बंदरों को पकड़ने का टेंडर जारी किया गया है। शिखर एंक्लेव द्वारा सीएम पोर्टल पर की गई शिकायत के जवाब में नगर आयुक्त ने लोगों से कहा है कि जल्द ही उनकी सोसाइटी में भी बंदर पकड़े जाएंगे। टेंडर के मुताबिक जिन सोसायटी में बंदर पकड़े जाने हैं उनमें शिखर एंक्लेव का भी नाम शामिल है। शिखर एंक्लेव से पहले 12 सोसायटी में अलग-अलग दिनों में बंदर पकड़े जाने हैं। नगर आयुक्त ने सोसायटी के निवासियों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान निकल जाएगा। बता दें कि बंदरों के पकड़े जाने का अभियान इंदिरापुरम की शिप्रा सनसिटी सोसायटी फेज वन से शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें