फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण के खिलाफ और तेज होगी कार्रवाई

विज्ञापन
बीते मंगलवार को जीडीए ने कौशांबी में अवैध निर्माण के खिलाफ की कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः जीडीए ने तैयार की अक्टूबर माह की नई कार्ययोजना, कार्रवाई की हर सप्ताह होगी समीक्षा - सितंबर माह में प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ की कई बड़ी कार्रवाई माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। अवैध निर्माण के खिलाफ जीडीए का ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान तेज होगा। अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन के लिए जीडीए ने अक्टूबर माह में कार्रवाई की कार्ययोजना तैयार कर ली है। जीडीए की कार्रवाई की आला अधिकारियों की ओर से नियमित हर सप्ताह समीक्षा की जा रही है। सितंबर माह में भी जीडीए ने अवैध निर्माण के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई की है। नई कार्ययोजना में ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान के तहत प्रतिदिन एक और माह में हर जोन में दो-दो अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की योजना को शामिल किया गया है। वर्तमान में जारी अभियान की जीटीए सचिव की ओर से नियमित समीक्षा की जा रही है। जीडीए की लगातार जारी कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में अफरातफरी का माहौल है। बीते दिनों जीडीए ने राजेंद्रनगर, लाजपतनगर में कई अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। वहीं, जोन-चार के पांडवनगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कॉलेज, चार फार्म हाउस और एक रेस्टोरेंट को सील कर दिया था। इसके अलावा राजनगर एक्सटेंशन के पास मोरटा, मुरादनगर और मोदीनगर में भी ध्वस्तीकरण की कई कार्रवाई की गई। बीते दिनों को सिद्धार्थ विहार में जीडीए की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। बीते मंगलवार को भी कौशांबी में विरोध के बीच कई अवैध निर्माण को जेसीबी से ढहा दिया गया। ऐसे में नई कार्ययोजना से अभियान में और तेजी आएगी। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ कार्ययोजना तैयार करने के साथ कार्रवाई को और तेज करने के निर्देश दिए गए। ----------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें