फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल को बैग में एकत्रित कर टाइल्स में किया जाएगा इस्तेमाल

विज्ञापन
नगर निगम गाजियाबाद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः नगर निगम का दो अक्टूबर से शुरू होगा धूल से सुरक्षा और प्रदूषण से मुक्ति का अभियान - सफाई अभियान में एकत्रित होने वाली धूल को पहले बैगों में भरा जाएगा - फिर नंद ग्राम में सीएंडएस प्लांट में टाइल्स बनाने के काम में किया जाएगा उपयोग माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। शहर के बढ़ते प्रदूषण के ग्राफ को नीचे लाने और उड़ती धूल की समस्या के स्थाई समाधान की दिशा में नगर निगम नई पहल करने जा रहा है। दो अक्टूबर से महानगर में सफाई कर्मचारियों की ओर से एकत्रित की जाने वाली धूल को बैग में भरा जाएगा। फिर एकत्रित की जाने वाली धूल के जरिए टाइल्स का निर्माण किया जाएगा। टाइल्स तैयार करने के लिए पहले शहरभर में बैग में एकत्रित की जाने वाली धूल को नंद ग्राम स्थित नगर निगम के सीएंडएस प्लांट पर ले जाया जाएगा। इस प्लांट में ही एकत्रित होने वाली धूल के जरिए टाइल्स का निर्माण होगा। निगम की इस पहल से शहर में उड़ने वाली धूल पर नियंत्रण के साथ ही उसका सकारात्मक इस्तेमाल हो सकेगा। महानगर में प्रदूषण का ग्राफ फिर से बढ़ने लगा है। वायु प्रदूषण में सबसे बड़ा रोल शहर में उड़ने वाली धूल मिट्टी का है। उड़ने वाली धूल की मुख्य वजह महानगर में हो रहे कई निर्माण कार्य हैं। इसमें मुख्य रूप से दिल्ली-मेरठ हाइवे पर रैपिड रेल कॉरिडोर का निर्माण कार्य, एनएच-9 पर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य सहित कई बिल्डर प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शामिल है। ऐसे में इन प्रोजेक्टों के चलते उड़ने वाली धूल के कारण वायु प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने लगा है। इसीलिए धूल से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए नगर निगम ने नई योजना तैयार की है। इसी के तहत सफाई कर्मियों की ओर से शहरभर में एकत्रित वाली धूल एक बैग में भरकर नगर निगम के नंदग्राम के सीएंडएस प्लांट में पहुंचाया जाएगा। यहां इस धूल का प्रयोग टाइल्स के निर्माण में होगा। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर ने बताया कि धूल से सुरक्षा के लिए नए प्रयोग के तहत सफाई कार्य में एकत्रित होने वाली धूल को बैग में भरकर निगम के प्लांट में पहुंचाया जाएगा। जहां इसका इस्तेमाल टाइल्स के निर्माण कार्य में होगा। ---------------- 20 स्थानों पर कूड़ा पॉइंट कराए खत्म महानगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने फिर से बेतरतीब कूड़ा डालने वाले प्वॉइंट को खत्म कराना शुरू कर दिया है। इसी के तहत विभिन्न जून में करीब 20 से 25 कूड़ा प्वॉइंट को बुधवार को खत्म कराया गया। इन स्थानों पर दो अक्टूबर के बाद कूड़े का कोई दलाव नहीं किया जाएगा। साथ ही कूड़ा प्वॉइंट खत्म करने के लिए कई और स्थान भी चिन्हित किए गए हैं। ------–--
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें