आईटीएस मोहन नगर में आयोजित हुई ऑनलाइन कार्यशाला
- कोविड-19 संक्रमण के दौरान चुनौतियों को कैसे स्वीकारें की चर्चा
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। आईटीएस मोहन नगर के इंस्टिट्यूट इनोवेशन सेल द्वारा ऑनलाइन वर्कशॉप का आयोजन मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के इंस्टिट्यूट इनोवेशन सेल द्वारा किया गया। आइडिएशन, इनोवेशन एंड बिज़नेस प्लान फार्मूलेशन विषय पर ऑनलाइन वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमे छात्रों को नए उद्यम प्रतिष्ठान प्रारम्भ करने हेतु आवश्यक जानकारियां दी गई। इस अवसर पर विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ निखिल अग्रवाल , सीईओ फर्स्ट , आई आई टी कानपुर और अमिताभ पाल , एसोसिएट डीन एंड मेंटर आईआएसएम एंड मेंटर आमंत्रित किये गए।
डायरेक्टर मैनेजमेंट डॉ विद्या सेखरी ने अपने संबोधन में छात्रों को वर्कशॉप के प्रमुख उद्देश्यों से अवगत कराया और आज के परिप्रेक्ष्य में उद्यमिता विकास के महत्व पर प्रकश डाला।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विशिष्ट वक्ता डॉ निखिल अग्रवाल ने देश के आई आई टी संस्थानों के इन्क्यूबेटिंग सेंटर्स द्वारा अन्वेषित विभिन्न बिज़नेस आइडियाज एवं उस पर आधारित बिज़नेस मॉडल की चर्चा की। उन्होंने कोविड से उत्पन्न परिस्थितियो में वेंटिलेटर और मास्क उत्पादन हेतु डिज़ाइन थिंकिंग पर भी प्रकाश डाला। वक्ता अमिताभ पाल ने छात्रों से नए प्रोजेक्ट हेतु किस प्रकार वेंचर कैपिटलिस्ट एवं निवेशकों से मिलकर कार्य रूप दिया जाए इस पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा कई सवाल किए गए जिसका जवाब वक्ताओं ने दिया।