फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बिजली निगम कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
सतीश का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सफीदों के हाट रोड स्थित रेलवे फाटक के पास सोमवार रात में डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार बिजली निगम कर्मचारी सतीश की मौत हो गई, जबकि उसके पिता भीम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार सतीश 2010 में बिजली निगम में भर्ती हुआ था। जो पानीपत रोड स्थित 220 पावर हाउस पर एएफएए के पद पर कार्यरत था। सतीश सोमवार रात में बाइक पर सवार होकर अपने पिता को सफीदों से दवा दिलवाकर घर लौट रहा था। जब वह हाट रोड पर फाटक के नजदीक पहुंचा तो डंपर की चपेट में आ गया। इस हादसे में सतीश की मौत हो गई, जबकि उसके पिता भीम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें