मनोकामना सोसायटी में नई आरडब्ल्यूए ने कार्यभार संभाला
- आरडब्ल्यूए ने सोसायटी के लोगों को कोविड-19 से बचाने को कसी कमर
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। मनोकामना सोसायटी में नई गठित कार्यकारिणी ने रविवार को कार्यभार संभाल लिया। अपने कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक करने का संकल्प लेते हुए नई गठित आरडब्ल्यूए ने सोसायटी को कोविउ-19 संक्रमण से बचा कर रखने की बात कही।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि जीबीएम में चयनिक सभी आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया गया। इसके साथ ही कार्यों की जिम्मेदारी वितरित की गई। इस दौरान सोसायटी की सुरक्षा चाक चौबंद करने की बात कही गई और कोविड-19 संक्रमण से बचाव कार्य करने पर जोर दिया गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने बताया कि ऑनलाइन जूम एप पर सभी पदाधिकारी सोसायटी के रेजिडेंट्स से रूबरू हुए और सोसायटी के विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान लोगों ने कूड़े के साथ ही आवारा बंदरों की समस्या पर चर्चा की।