माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर 19 निवासी एक युवक के खाते से शातिर ठगों ने 40 हजार रुपये निकाल लिए। दो बार में शातिर ठगों ने ठगी को अंजाम दिया। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
वसुंधरा सेक्टर 19 में नितिन मिश्रा परिवार के साथ रहते हैं। उनका एक निजी बैंक में बचत खाता है। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके मोबाइल पर दो मैसेज आए हुए थे। मैसेज खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। उनके खाते से दो बार में करीब 40 हजार रुपये निकल गए थे। उन्होंने आनन फानन में बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद बैंक में शिकायत की। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।