फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 को जनपद के दौरे पर आ सकते हैं मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सदर विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 सितंबर को जनपद का दौरा कर सकते हैं। इसे लेकर खुर्जा के पॉलीटेक्निक मैदान में हेलीपैड बनाने संबंधी तैयारियां आदि की जा रही हैं। वहीं, अभी मुख्यमंत्री के आने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि जनपद में सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। पिछले तीन दिनों से उपमुख्यमंत्री के आने के बाद से जनपद में लगातार कैबिनेट और राज्य मंत्रियों का आना जाना लगा हुआ है। हाल ही में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद में करीब 90 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया था। उनके जाने के अगले दिन भाजपा के संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और गन्ना मंत्री सुरेश राणा, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की बैठक ली थी। रविवार को गन्ना मंत्री और राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने दो मंडलों की बैठक ली। माना जा रहा है कि उपचुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री भी दौरा कर सकते हैं। इसके अलावा खुर्जा स्थित कोविड एल-२ अस्पताल का भी निरीक्षण मुख्यमंत्री कर सकते हैं। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया ने बताया कि अभी मुख्यमंत्री के आने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। एसडीएम खुर्जा लवी त्रिपाठी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पॉलीटेक्निक मैदान की सफाई आदि कराई जा रही है। वीआईपी मूवमेंट की जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें