फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल पुलिसकर्मी की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। सड़क हादसे में घायल हुए पुलिसकर्मी की उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई। पुलिसकर्मी की मौत के बाद सहकर्मी गमगीन हैं। परिजनों में भी कोहराम मचा है। हालांकि मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।   मेरठ जनपद के थाना मवाना क्षेत्र के गांव मटोरा निवासी अक्षय कुमार पुत्र कुंवरपाल की खुर्जा में डायल 112 पर तैनात थे। बीते 15 सितंबर को उन्हें सिकंदराबाद मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल अक्षय को कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने पुलिसकर्मी को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था। हालत बिगडऩे पर शनिवार को परिजनों ने अक्षय को सुभारती अस्पताल पहुंचाया था। जहां रविवार सुबह अक्षय की मौत हो गई। जिसकी जानकारी होने पर मृतक पुलिसकर्मी के सहकर्मी गमगीन हो गए। एसएसआई संदीप कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी की मौत होने की जानकारी मिल गई है। हालांकि, अभी मामले में परिजनों की तरफ से तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें