फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर की पटरी कटी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र में ग्राम सिलहारी व गंगागढ़ के बीच अनूपशहर ब्रांच नहर की पटरी कट जाने से दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। फसलें चौपट होने से किसानों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। रामघाट क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह ग्राम गंगागढ व सिलहारी के बीच अनूपशहर, ब्रांच नहर की पटरी कट गई। जिससे आसपास के दर्जनों किसानों की फसलें जलमग्न हो गई। कटान होंने से रामघाट, गंगागढ़ और  सिलहारी के किसान बंटी कुमार, बदन सिंह, कालीचरन सिंह, प्रमोद कुमार, हरिओम, सोनू कुमार व कल्लू आदि किसानों की सैकड़ों बीघा में खड़ी धान की फसल एवं सब्जी की पालेज की खेती पूरी तरह जलमग्न हो गई। जिससे सैकड़ों किसान मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंचे एसओ रामघाट बच्चू सिंह ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। जिस पर सिंचाई विभाग के बरिष्ठ अभियंता पवन कुमार, एसडीओ वैभव शर्मा, अवर अभियंता पवन गिरि आदि कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीछे से नहर बंद करवाने की कवायद करने के साथ जेसीबी मशीन व दर्जन भर कर्मचारी लगाकर नहर की कटी पटरी को मिटटी भरवाकर रोकने की कवायद प्रारंभ की। किसानों का आरोप है कि नहर की पटरी की काफी दिनों से मरम्मत नहीं हुई है। जिससे विभागीय लापरवाही के चलते नहर कटी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें