फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह व्यावसायिक भूखंडों की बिक्री से जीडीए को हुई 11 करोड़ की आय

विज्ञापन
हिंदी भवन में जीडीए की नीलामी प्रक्रिया में भाग लेते अधिकारी व खरीदार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः हिंदी भवन में हुई नीलामी प्रक्रिया, जीडीए की इंद्रप्रस्थ योजना में दो और कोयल एंक्लेव योजना में चार व्यावसायिक भूखंड बिके माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जीडीए की व्यावसायिक और औद्योगिक संपत्तियों की खरीदारी में लोगों का रुझान देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में जीडीए की संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया आयोजित हुई। नीलामी प्रक्रिया में 11 करोड़ की छह व्यावसायिक संपत्तियों की बिक्री हुई। नीलामी में दो व्यावसायिक भूखंड इंद्रप्रस्थ योजना और चार व्यावसायिक भूखंड कोयल एन्क्लेव योजना में बिके। हिंदी भवन में हुई नीलामी प्रक्रिया में जीडीए ने 279 व्यावसायिक, औद्योगिक और आवासीय भूखंड शामिल किए थे। नीलामी प्रक्रिया में शुक्रवार को नतीजे प्राधिकरण अधिकारियों की उम्मीद के मुताबिक आए। नीलामी में शामिल हुए खरीदारों ने इंद्रप्रस्थ योजना में दो व्यवसायिक भूखंड खरीदे। कोयल एंक्लेव में चार व्यावसायिक भूखंडों की बिक्री से प्राधिकरण को करीब आठ करोड़ की आय हुई। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक प्राधिकरण की व्यावसायिक और औद्योगिक संपत्तियां खरीदने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। नियमित रूप से नीलामी प्रक्रिया आयोजित कर लोगों को बेहतर संपत्तियों के विकल्प मुहैया कराए जाएंगे। बता दें कि शुक्रवार की नीलामी में जीडीए ने मधुबन बापूधाम योजना में सबसे ज्यादा 158 औद्योगिक भूखंड, इंद्रप्रस्थ योजना में 47 व्यवसायिक भूखंड, इंदिरापुरम आवासीय योजना में 40 भूखंड, नंदग्राम आवासीय योजना में 14, गोविंदपुरम आवासीय योजना में 20 भूखंड को शामिल किया गया था। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि नियमित रूप से प्रत्येक शुक्रवार को अवकाश को छोड़कर नीलामी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। ---------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें