फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसिटी से प्रभावित किसानों का एक अक्टूबर से शुरू होगा धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
सन सिटी से प्रभावित गांव के किसानों ने की नुक्कड़ सभा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सनसिटी योजना से प्रभावित किसानों का धरना प्रदर्शन दोबारा एक अक्टूबर से शुरू होगा। बुधवार को डासना किसान संघर्ष समिति की हुई नायफल गांव में नुक्कड़ सभा में सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए। किसानों ने सरकार की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ फिर से आंदोलन शुरू करने की बात कही। समिति के मुख्य संचालक कर्मवीर भारती ने कहा कि किसानों को जगाने के लिए प्रत्येक पीड़ित गांव में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। कोरोना के चलते डासना में स्थगित चल रहा धरना प्रदर्शन एक अक्टूबर से फिर से शुरू किया जाएगा। इसके अलावा सनसिटी से प्रभावित किसानों की किसान संघर्ष समिति ने बम्हेटा गांव में चल रहे धरना प्रदर्शन में सैकड़ों किसानों को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर सुरेंद्र नागर, चौधरी विकास सिंह, मुबारिक, प्रेम राज, मंगू यादव, प्रकाश बिधूड़ी, ओमदत्त नागर, कफील, देवकरण सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें