फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने युवती से लूटा पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र के एनसीआर अस्पताल के सामने ऑफिस जा रही युवती से बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स लूट लिया। युवती ने 200 मीटर तक बाइक सवारों का पीछा किया लेकिन वह फरार हो गए। पीड़िता ने खोड़ा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। खोड़ा थाना क्षेत्र के संगम पार्क में मोनी चौहान परिवार के साथ रहती हैं। वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि वह सुबह ऑफिस के लिए निकली थी। जैसे ही वह एनएच 9 की नीचे एनसीआर अस्पताल के सामने पहुंची । इसी दौरान बाइक से आए दो बदमाशों ने उनसे पर्स लूट लिया। पीड़िता ने शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे करीब 200 मीटर तक भाग गई लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे। वह बाइक का नंबर भी नहीं देख सकी। पीड़िता ने बताया कि पर्स में एक मोबाइल कुछ रुपए और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। एस एच ओ खोड़ा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द बदमाशों को पकड़ कर घटना का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें