माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। बॉलीवुड अभिनेत्री अलीशा खान के चाचा और गाजियाबाद को बसाने वाले गाजीउद्दीन के वंशज सलीम खान पर रविवार रात हुए हमले में नगर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस का कहना है कि दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले सलीम खान गाजियाबाद को बसाने वाले गाजीउद्दीन के वंशज हैं। उनकी भतीजी अलीशा खान बॉलीवुड की अभिनेत्री हैं। रविवार रात सलीम खान पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था, जिसमें वह घायल हो गए थे। अभिनेत्री अलीशा खान का कहना है कि उनके भाई रिजवान खान और इमरान खान बीच-बचाव करने गए तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। सलीम खान की तरफ से नगर कोतवाली में तहरीर दी गई थी। नगर कोतवाल संदीप सिंह का कहना है कि चमन, रमन, संजय और राजू के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया था। संजय और राजू को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि बाकी दोनों की तलाश जारी है।
हवेली कब्जाना चाहते हैं आरोपी : अलीशा........
अभिनेत्री अलीशा खान का कहना है कि कोर्ट से केस हारने के बाद भी आरोपी पक्ष उनकी पुश्तैनी हवेली कब्जाना चाहते हैं। इसके लिए आरोपी किसी भी हद तक जा सकते हैं। अभिनेत्री का कहना है कि इससे पहले भी कई बार आरोपियों द्वारा उनके परिजनों के साथ आपराधिक घटनाएं की जा चुकी हैं। अलीशा खान का आरोप है कि दो आरोपी प्रदेश के कद्दावर नेता की सरपरस्ती में दबंगई दिखा रहे हैं।
हमले में घायल हुए अभिनेत्री अलीशा खान के चाचा
- फोटो : Amar Ujala
हमले में घायल हुए अभिनेत्री अलीशा खान के चाचा