फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से सरिया चुराकर मिट्टी-पानी से वजन पूरा करने वाला गैंग दबोचा

विज्ञापन
ट्रक से सरिया चोरी करने वाले गैंग के बदमाश विजयनगर पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
- चेकिंग के दौरान विजयनगर पुलिस को मिली कामयाबी चार आरोपी गिरफ्तार - आरोपियों के कब्जे से चोरी का सरिया बरामद, बाल रखने को बना रखा था गोदाम माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। ट्रक ड्राइवरों की मिलीभगत से सरिया चोरी करने वाले गिरोह का विजयनगर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक गिरोह ट्रक से सरिया चुराने के बाद मिट्टी और पानी लादकर वजन पूरा कर देता था। इसके लिए ट्रक के स्पेशल केबिन का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस ने जौनपुर निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया 6 कुंतल सरिया बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।............. एसएचओ विजयनगर देवेन्द्र बिष्ट ने बताया कि रविवार रात मुखबिर की सूचना के आधार पर अंबेडकर नगर अंडरपास के पास खाली पड़े प्लॉट पर छापेमारी की गई थी। वहां से चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उनके दो साथी मौके से भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनुराग, सोनू, ननकू और सुरेश के रूप में हुई है। सभी आरोपी जौनपुर जिले के रहने वाले हैं। जबकि इनके दो साथी मुकेश और विपिन मौके से भागने में कामयाब हो गए। मौके से पुलिस ने सरिए के दो बंडल भी बरामद किए हैं। जिनका वजन करीब 6 कुंतल है। एसएचओ ने बताया कि सभी आरोपी मजदूर बनकर ट्रक ड्राइवरों से मिलीभगत करते थे और फिर ट्रक से एक या दो बंडल चोरी कर खाली पड़े प्लॉट में उतार लेते थे। इनका यह खेल रात भर चलता था। धर्म कांटे पर ले जाने से पहले लाद देते थे मिट्टी-पानी.......... एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि चोरी किए गए सरिए का वजन पूरा करने के लिए आरोपी ट्रक के गुप्त बॉक्स में पानी या फिर मिट्टी भर देते थे। सरिया लदे ट्रक का वजन कराने के बाद ड्राइवर अनलोडिंग के दौरान नहाने और हाथ धोने के बहाने ट्रक में भरे पानी और मिट्टी को बहा देते थे। वजन पूरा बैठने पर मालिक भी संतुष्ट हो जाता था। इसके बाद आरोपी चोरी के सरिए को कुछ कम दामों में बेचकर रकम को बराबर हिस्से में बांट लेते थे। चोरी का माल रखने के लिए गिरोह ने एक गोदाम भी बनाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से बरामद चोरी का सरिया - फोटो : Amar Ujala
आरोपियों से बरामद चोरी का सरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें