फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विचाराधीन बंदी समेत 49 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में शनिवार को दो विचाराधीन बंदी समेत 49 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही 52 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। नए संक्रमितों के मिलने पर अब कोरोना के कुल 3312 केस हो गए है। जिसमें 2591 अब तक ठीक हो चुके है और 56 लोगों की मौत हो चुकी हैं। शेष 665 लोगों का विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा है। जनपद में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में बढ़ोतरी लगातार जारी है। शनिवार को एक पुलिस कर्मी, दो विचाराधीन बंदी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही नगर के सूर्य नगर में चार, वलीपुरा में दो, राधानगर में दो व कोतवाली देहात में दो व्यक्ति जांच में कोरोना पॉजिटिव आये। इसके अलावा आवास विकास द्वितीय, देवीपुरा द्वितीय, साठा व बाबूपुरा में एक-एक व्यक्ति रेंडम जांच में पॉजिटिव आया। साथ ही शिकारपुर में आठ, नरौरा में छह, पहासू में चार, सिकंदराबाद में तीन, स्याना में दो और दानपुर में दो व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा बीबीनगर, डिबाई, गुलावठी, लखावटी, अनूपशहर ओर खुर्जा में एक-एक व्यक्ति रैंडम जांच में पॉजिटिव आए हैं। कोट दो विचाराधीन बंदी समेत 49 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। साथ ही 52 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें