बुलंदशहर। जनपद के लोगों की मांग को देखते हुए सरकार ने आखिकार गंगा एक्सप्रेस वे को जनपद से होकर गुजारने का निर्णय ले ही लिया। गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज तक होना है। लोगों का कहना है कि गंगा एक्सपे्रस-वे के जनपद से जुडऩे से जिले का विकास को पंख लग जाएंगे। इसको लेकर जिले के लोगों मे खुशी का माहौल बना हुआ है।
गंगा एक्सपे्रस-वे पहले जनपद से होकर गुजरने के लिए सर्वे किया गया था। लेकिन बाद में इसको स्थगित कर दिया गया था। जिसको लेकर लोगों में मायूसी छा गई थी। एक्सप्रेस वे को जनपद से होकर गुजरने की मांग को लेकर समय समय प्रर जनप्रतिनिधि मुखमंत्री से मुलाकात कर लोगों की भावनाओं को उनसे अवगत कराया। हाल ही में सांसद डॉ. भोला सिंह और स्याना विधायक देवेंंद्र सिंह लोधी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और गंगा एक्सप्रेस-वे को बुलंदशहर से जोडऩे की मांग की थी। इससे पूर्व अनूपशहर विधायक संजय शर्मा और डिबाई विधायक अनीता लोधी भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस बाबत अपनी बात रखी थी। जनपद के लोगों की भावना को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जनपद से गंगा एक्सप्रेेस-वे को जोडऩे लिए हरी झंडी दे दी है। सांसद डा. भोला सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांग मान ली है और अब जनपद के स्याना से होकर गंगा एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। इस एक्सप्रेस वे के बनने के बाद से लोगों के लिए मेरठ जाना भी बहुत आसान हो जाएगा। इसके लिए उन्हें अब बुलंदशहर अथवा गढ़ जाने की जरूरत नहीं है।
प्रयागराज तक की दूरी हो जाएगी कम
स्याना से जुडऩे वाला गंगा एक्सप्रेस-वे आगे जाकर सीधा एनएच 334 पर जाकर मिल जाएगा। जिसके चलते जनपद से प्रयागराज की दूरी कम हो जाएगी और यात्रा सुगम हो जाएगी। एक्सप्रेस-वे हापुड़, अमरोहा, सम्भल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, और प्रतापगढ़ होते हुए जनपद प्रयागराज बाईपास पर खत्म होगा। स्याना विधायक देंवेद्र सिंह लोधी ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे से स्याना के पोटा कबूलपुर, बीहटा, हिंगबाड़ा, लाड़पुर, इकलेंडी, बांहपुर, वलीपुर और कुचेसर गांव जुड़ जाएंगे।
कुल लंबाई होगी 594 किलोमीटर
सांसद भोला ङ्क्षसह ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस की कुल लंबाई 594 किलोमीटर की होगी। गंगा एक्सप्रेस-वे बनने से जनपद वासियों के लिए प्रयागराज तक का सफर कई घंटे कम हो जाएगा। बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे के जनपद से जुडऩे से जिले के विकास में गति आएगी। लोगों में इसको लेकर हर्ष व्याप्त है। इसके बनने से जिला विकास मे नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
कोट
गंगा एक्सप्रेस वे के जनपद से हाकर गुजरने की आधिकारिक सूचना मिली है। स्याना तहसील क्षेत्र से होकर यह एक्सप्रेस वे गुजरेगा। शासन के निर्देश पर बग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी