फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी से मारपीट के विरोध में हड़ताल पर बैठे संविदाकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनियां। ऊंचागांव के पास विद्युतकर्मी से मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं होने से नाराज अरनियां बिजलीघर के संविदाकर्मी शनिवार को हड़ताल पर बैठ गए। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी वह हड़ताल पर रहेंगे। हांलाकि बाद में एक्सईएन के पहुंचने पर आश्वासन मिलने के बाद कर्मियों ने अपना हड़ताल समाप्त कर दिया। बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को बिजली न आने से नाराज ग्रामीणों ने ऊंचा गांव के पास विद्युत संविदाकर्मी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी।। लेकिन मामले में कोई कार्रवाई न होने के कारण संविदा कर्मचारियों का गुस्सा भड़क गया। शनिवार को संविदाकर्मी अरनियां बिजलीघर पर एकत्रित हुए और पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। साथ हड़ताल पर बैठ गए। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वह हड़ताल जारी रखेंगे। शाम को पहुंचे विद्युत निगम के एक्सईएन ने विद्युत संविदाकर्मियों को समझाबुझा कर शांत करवाया। साथ ही पुलिस से कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर संविदाकम्रियों ने हड़ताल समाप्त किया। महेश वर्मा, सुरेंद्र सिंह, रविन्द्र कुमार, अरुण कुमार, सतपाल, नरेंद्र कुमार, दीपक आदि संविदाकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें