फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु को नशीला पदार्थ खिला लाखों की नगदी जेवरात लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अहार। थाना क्षेत्र में पुलिस बदमाशों के आतंक पर लगाम लगाने में नाकाम है। वहीं, अब एक शातिर बदमाश ने अवंतिका देवी मंदिर स्थित लाल कुटी आश्रम में पहुंचकर आश्रम के साधु को भरोसे में लिया और फिर उन्हें अपने हाथ से नशीला खाना खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वह जेवरात व नगदी लेकर वहां से भाग निकला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि अभी तक एफ आई आर दर्ज नहीं की जा सकी है। थाना क्षेत्र स्थित अवंतिका देवी मंदिर परिसर में लाल कुटी आश्रम है। जिसमें साधु पपोला महाराज अपने एक शिष्य के साथ काफी समय से रह रहे हैं। आश्रम का संचालन भी वह खुद ही कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को उनके आश्रम पर एक युवक सब्जी आदि लेकर पहुंचा था। जिसके बाद उसने आश्रम पर ही उनके लिए और अपने लिए खाना बनाया था। खाना खाने के बाद आश्रम संचालक और उनका शिष्य बेहोश हो गए। रविवार सुबह जब उनकी आंखें खुली तो आश्रम में रखी करीब 1.25 लाख की नगदी और साधु की एक सोने की चेन गायब थी। साथ ही आरोपी भी मौके से फरार था। इस बाबत साधु ने  थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। हालांकि अभी तक मामले एफ आई आर दर्ज नहीं की जा सकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। जल्दी आरोपी को दबोच कर राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें