बुलंदशहर। जनपद में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार बढऩे से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ रही है। अन्य बीमारियों के मरीजों का लंबा इलाज चलने से भी एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा हैं। अब तक जिले के कुल केस 3342 में 642 लोगों का विभिन्न कोविड-१९ अस्पताल में उपचार चल रहा हैं।
जिले में प्रतिदिन जहां नए संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं, पुराने संक्रमितों को शासन की गाइड लाइन के अनुसार डिस्चार्ज भी किया जा रहा है। जिस तेजी से कोरोना का ग्राफ जनपद में बढ़ रहा हैं, लोगों की सूझबूझ से लडख़ड़ा भी रहा है। कोरोना के डर से लोग जांच भी नहीं करा रहे हैं। 31 अगस्त तक जनपद में टोटल संक्रमण जहां 2300 मिले, जिसमें 466 की मौत और1863 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके थे और शेष 391 का विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में उपचार चल रहा था। वहीं, रविवार तक जनपद में कुल केस 3342 हो गए, जिसमें 56 की मौत हो चुकी है और 2644 डिस्चार्ज किए जा चुके है, शेष 642 लोगों का उपचार चल रहा हैं। चिकित्सकों के अनुसार एक्टिव मरीजों में अधिकांश लोग अन्य बीमारियों वाले भी शामिल हैं। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि कोरोना जांच में तेजी आई है। इसलिए भी मरीज बढ़ रहे है। बिना लक्षण वाले मरीज 10वें दिन डिस्चार्ज कर दिए जाते है, जबकि लक्षण वाले मरीजों को गाइड लाइन के अनुसार डिस्चार्ज किया जाता है।