फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी और आईजी ने किया लाइन का निरीक्षण, व्यापारियों के संग बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने शुक्रवार को पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ आइजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस लाइन की सभी शाखाओं का निरीक्षण करने के बाद पुलिसकर्मियों के साथ भी मीटिंग की। वहीं, व्यापारियों के साथ बैठक करके आश्वासन दिया कि पुलिस उन्हें भरपूर सुरक्षा देगी। एडीजी ने व्यापारियों से कहा कि वह उन्हें किसी भी समय फोन करके अपनी समस्या बता सकते हैं। दरअसल, एडीजी के वार्षिक निरीक्षण का कार्यक्रम बृहस्पतिवार को आया। जिसके बाद पुलिस ने रातभर तैयारियां की। शुक्रवार की सुबह 10 बजे एडीजी पुलिस लाइन में पहुंचे। यहां पर उन्होंने सबसे पहले गार्ड-ऑफ-ऑनर लिया। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही पुलिसकर्मियों की समस्याओं के हल करने को एसएसपी को निर्देशित किया। इसके  बाद में उन्होंने परिवहन शाखा, मैस, सब्सिडियरी कैन्टीन, शस्त्रागार, बैरिक, वस्त्र भण्डार, जीडी कार्यालय, स्टोर रूम, आवासीय परिसर आदि का निरीक्षण किया। सभी शाखाओं में साफ सफाई करने के आदेश दिए। इसके बाद एडीजी ने पुलिस आफिस में पहुंचकर आंकिक शाखा, अभियोजन शाखा, शिकायत जांच प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, प्रधान लिपिक कार्यालय, वाचक कार्यालय, आइजीआरएस सेल, पासपोर्ट सेल आदि शाखाओं का निरीक्षण किया। दोनों अफसरों नेे पुलिस लाइन में पौधरोपण भी किया दोनों अफसर शनिवार को देहात कोतवाली और सलेमपुर थाने का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान एसएसपी संतोष कुमार सिंह समेत अन्य अफसर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें