फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मौत के बाद देवर ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। गुरुग्राम निवासी महिला के साथ उसके पति की मौत के बाद देवर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता ने आरोपी देवर व अन्य ससुरालियों के खिलाफ गुरुग्राम के महिला थाने में एफआइआर दर्ज कराई थी। वहीं अब यह मामला देहात कोतवाली में स्थानांतरित कर दिया गया है। देहात कोतवाली पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के एक गांव निवासी युवती का विवाह वर्ष २०१७ में देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक मनोज के साथ हुआ था। बीते दिनों मनोज की मौत हो गई थी। पीडि़ता का आरोप है कि पति की मौत के बाद ससुराली जन उस पर देवर के साथ शादी करने का दबाव बना रहे थे। लेकिन वह यह शादी नहीं करना चाहती थी। इसी के चलते आरोपी ससुराली जनों ने योजना के तहत देवर को उसके खिलाफ भड़काया। साथ ही बीते दिनों पीडि़ता जब अपने कमरे में अकेली मौजूद थी तब आरोपी देवर उसके कमरे में घुस आया। साथ ही आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीडि़ता द्वारा मामले की शिकायत किए जाने पर आरोपी ने उसे हत्या की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में ही रह रही है। पीडि़ता की शिकायत पर गुरुग्राम के महिला थाना मानेसर में आरोपी समन सिंह पवार, ओमवती, प्रेमचंद, संगीता, तारा, शीतल, पवन, प्रवेश, दुर्गेश व पूनम के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई थी। देहात कोतवाल सुभाष सिंह ने बताया कि अब यह मामला देहात कोतवाली में स्थानांतरित किया गया है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें