फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी निर्देशों का पालन करते हुए संपन्न हुई सीयू की पहले दिन की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू की तरफ से सीयूसीईटी (सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) का शुक्रवार से शुरुआत हो गई जो 20 सितंबर तक चलेगा। इस साल सीयूसीईटी में 14 लाख के करीब परीक्षार्थियों द्वारा हिस्सा लिया जाएगा। केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा में कोविड-19 के सभी निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा का आयोजन किया गया, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। परीक्षा केंद्र में जाने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई। विद्यार्थियों ने घर से ही मास्क, सैनीटाइजर, दस्तानें आदि लाए थे।केंद्रों से बाहर निकलते हुए भी केवल एक या दो की संख्या में ही विद्यार्थियों को बाहर भेजा गया ताकि ज्यादा भीड़ न लग पाए। इस बात का यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा पूरा ध्यान रखा गया कि कोविड-19 के किसी भी दिशा-निर्देश का पालन करने में किसी भी तरह की कोई भूल न हो जाए। हालांकि विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्रों के बाहर इंतजार करते हुए अभिभावक भीड़ इकट्ठी करने से पीछे नहीं हटे। परीक्षा केंद्रों के बाहर अपने बच्चों का इंतजार करते हुए उनके द्वारा भीड़ लगा ही दी गई, पर यूनिवर्सिटी की तरफ से विद्यार्थियों की सुरक्षा में किसी तरह की कोई चुक नहीं बरती गई। सीयूसीईटी के कार्डिनेटर बच्चा बाबू ने बताया कि परीक्षा काफी अच्छे से संपन्न हो गई। विद्यार्थियों को पूरी सुरक्षा के साथ परीक्षा केंद्रों पर भेजा गया, उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई, उसके बाद ही अंदर केंद्र में जाने की अनुमति दी गई। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा गया। हर कक्षा में कम से कम विद्यार्थियों को बिठाया गया और हर विद्यार्थी के बीच में जगह छोड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें