फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला पत्थर रोड पर बढ़ रहा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
काला पत्थर रोड पर बढ़ रहा अतिक्रमण - स्थानीय लोगों ने की शिकायत - अतिक्रमण की वजह से जाम की भी बनी रहती है स्थिति माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। अनलॉक होने के बाद से इंदिरापुरम काला पत्थर रोड पर लगातार अतिक्रमण की समस्या बढ़ने लगी है। अतिक्रमण की वजह से रोड पर सुबह-शाम जाम की भी स्थिति बन जाती है। इस मामले की शिकायत स्थानीय लोगों ने जीडीए अधिकारियों के साथ ही स्थानीय पार्षद से भी की है। इंदिरापुरम के महागुन मेंशन फेज-1 के निवासी मिलिंद मनस्वी का कहना है कि अनलॉक शुरू होते ही इंदिरापुरम में सड़कों पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है। उनकी सोसायटी के बाउंड्री वाल के किनारे दुकानें लगने लगी हैं। इन दुकानों पर दिन भर भीड़ लगी रहती है। दुकानों पर आने वाले लोग अपने वाहन सड़क पर खड़े कर देते हैं। इससे शाम को पीक ऑवर में जाम लगता है। मिलिंद मनस्वी का कहना है कि दुकानें तो लगती ही हैं, इनकी वजह से सोसायटी के बाहर गंदगी फैली रहती है। दुकानदान अपना सारा कचड़ा सड़क पर ही फेक देते हैं। लगातार गंदगी बढ़ने से संक्रमण का भी खतरा बढ़ गया है। इस मामले में वार्ड संख्या 79 की पार्षद मीना भंडारी का कहना है कि उनके वार्ड में दुकानदारों ने जगह जगह सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है। उन्होंने उन्होंने जीडीए उपाध्यक्ष से शिकायत की है। उनकी मांग है कि दुकानें उन सड़कों पर लगें, जिनपर ट्रैफिक कम होता है। वहीं, जीडीए के अधिशासी अभियंता एके चौधरी का कहना है कि जल्द ही अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें