फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। दिल्ली एनसीआर में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर बदमाशों को खोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दिल्ली से चोरी एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश कर रही है। सीओ अंशु जैन ने बताया कि खोड़ा के इतवार पुश्ता की ओर से शनिवार बाजार की ओर दो स्कूटी सवार जा रहे थे। पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने जांच की तो स्कूटी दिल्ली से चोरी की निकली। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रंजीत निवासी नवनीत विहार खोड़ा और अनिल यादव निवासी फूल मंडी के पीछे गाजीपुर दिल्ली है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह रेकी कर दोपहिया वाहन चोरी करते हैं। इसके बाद उसे छिपाकर खड़ाकर फरार हो जाते हैं। फिर उसे ग्राहक ढूंढकर औनेपौने दामों पर बेच देते हैं। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश कर रही है। 15 हजार का इनामी गिरफ्तार लिंकरोड थाना क्षेत्र से गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोहम्मद मिया निवासी खजूरी खास को गिरफ्तार किया है। एसएचओ लिंकरोड ने बताया कि आरोपी लूट और तस्करी के मामले में 2019 से फरार चल रहा था। इसके खिलाफ पुलिस ने इनाम घोषित किया था। पुलिस ने उसे चंद्रनगर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें