फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को पुलिसवाला बताकर की शादी, निकला मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मैनपुरी जिले के रहने वाले एक युवक ने बुलंदशहर की एक युवती को अपने प्रेमजाल में यह बोलकर फंसाया कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। बाद में दबाव में आकर आरोपी ने एक मंदिर में शादी भी कर ली। युवती साथ में रहने लगी तो उसे पता चला कि आरोपी पति पुलिसकर्मी नहीं है। वह नोएडा की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। पीडि़ता ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीडि़ता ने मामले में एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सलेमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बुधवार को एसएसपी कार्यालय आई। इस दौरान युवती ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह करीब दो साल से नोएडा की निजी कंपनी में नौकरी करती है। सिटी बस में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवक ने उसे खुद को पुलिस में तैनात सिपाही बताया। आरोपी ने खुद को मैनपुरी के एक मोहल्ले का रहने वाला बताया। इसी बस में दोनों ने एक दूसरे को नंबर दे दिए। बातचीत होने लगी तो दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। युवती का कहना है कि युवक ने उसे झांसा दिया कि वह उससे शादी करेगा। इसलिए वह उसे कई बार अलग अलग स्थानों पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने सलेमपुर क्षेत्र के ही एक मंदिर में उससे शादी कर ली। शादी के बाद दोनों फिर से नोएडा में रहने लगे। नोएडा में युवती को पता चला कि युवक पुलिसकर्मी नहीं है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर सलेमपुर थाना प्रभारी को मामले की करने बाद मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है। साथ ही युवक से संपर्क करके युवती की बातचीत भी कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें