फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने दर्ज कराई बेटी के अपहरण की झूठी रिपोर्ट, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। अहमदगढ़ थानाक्षेत्र के गांव उटरावली निवासी एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपनी बेटी के प्रेमी और उसके परिवार को फंसाने के लिए बड़ी साजिश रच डाली। आरोपी ने बेटी को रिश्तेदारों के यहां छिपाकर प्रेमी और उसके परिवार पर अपहरण की एफआईआर दर्ज करा दी। साथ ही बेटी की हत्या कर शव छिपाने की आशंका भी व्यक्त की। बाद में प्रेमी ने खुद पुलिस के सामने पेश होकर बताया कि युवती को उसके पिता ने अलीगढ़ में छिपाया हुआ है। पुलिस ने अलीगढ़ में छापा मारा तो युवती बरामद हो गई। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि उटरावली निवासी घूरेलाल ने अहमदगढ़ थाने पर 16 जनवरी को एक मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी 20 साल की बेटी को गांव के ही रोहित, उसके भाई विकास और बहन अंजलि ने गायब करके हत्या कर दी है। पुलिस ने सभी के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में कुछ दिन रोहित भी गायब हो गया, लेकिन बाद में रोहित को पता चला कि घूरेलाल ने अपनी बेटी को अलीगढ़ में छिपाया हुआ है। जिसके बाद यह जानकारी रोहित ने पुलिस को दी। पुलिस ने घूरेलाल को उठाया और सख्ती से पूछताछ की। घूरेलाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी को पहले तो अपने साले प्रवीन पुत्र छेदीलाल निवासी गांव बरोठा थाना हरदुआगंज अलीगढ़ के यहां छिपाया। इसके बाद प्रवीन की बुआ के बेटे लख्मी निवासी मोहल्ला जाटवों वाला चंडोस अलीगढ़ के यहां रखा हुआ है। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे पुलिस ने प्रवीन के घर पर छापा मारकर लड़की को बरामद कर लिया। युवती ने भी स्वीकार किया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। एसएसपी ने बताया कि युवती के पिता घूरेलाल और लख्मी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें