फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से क्लीनिक में लगी आग, लाखों का सामान खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो स्थित तिरूमाला अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर हरमुख फार्मेसी नाम से बने एक क्लीनिक में बुधवार सुबह करीब नौ बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने की सूचना से अपार्टमेंट के 16 परिवारों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी बाहर की ओर भागने। धुएं और हीट से लोगों को दिक्कत हुई। सूचना पाकर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। आग से क्लीनिक में रखा लाखों का सामान खाक हो गया। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन स्थित प्लॉट नंबर सी 13 में तिरूमाला अपार्टमेंट हैं। यहां पर 18 फ्लैट बने हुए हैं। फर्स्ट फ्लोर के दो फ्लैट में क्लीनिक चलते हैं। ए 1 में हरमुख फार्मेसी के नाम से डा. विनय भट्ट और उनकी पत्नी डा. सोनाली भट्टी निवासी नोएडा सेक्टर 50 क्लीनिक चलाते हैं। बुधवार सुबह करीब आठ बजे उनके यहां लैब में काम करने वाला कर्मचारी कमल आया था। वह सेंपल लेने के लिए चला गया। सुबह करीब नौ बजे अचानक फ्लैट में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे फ्लैट में पहुंच गई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। इसके बाद आग बुझाने में जुट गए। सूचना पाकर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके बाद एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक क्लीनिक का सारा सामान खाक हो गया। आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ है। एफएसओ साहिबाबाद ने बताया कि तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। आग से कोई हताहत नहींं हुआ है। वहीं पीड़ित डा. विनय भट्ट का कहना है कि क्लीनिक में लैब और लेजर मशीन, कंप्यूटर समेत अन्य जांच उपकरण, दवाइंया थीं। आग से करीब 20 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही कि क्लीनिक में कोई मरीज या कर्मचारी नहीं था। क्लीनिक के ऊपर बने दो फ्लोरों तक पहुंची लपटें भरा धुआं, नहीं हुआ नुकसान ए1 में बने क्लीनिक के ऊपर बी 1 में कन्हैया श्रीवास्तव और सी 1 तक आग की लपटें बालकनी की ओर से पहुंच गईं और धुआं भर गया। धुआ भरने के बाद आनन फानन में लोग शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागे। हालांकि आग से इस दोनों फ्लैटों और बगल में चलने वाले एक अन्य क्लीनिक में कोई नुकसान नहीं हुआ। आग लगने का मचा शोर, बाहर की ओर भागे लोग स्थानीय लोगों की मानें तो आग लगने के दौरान बाहर के लोगों ने शोर मचाया। शोर मचते ही आनन फानन में अपार्टमेंट के 16 फ्लैटों में रहने वाले परिवार बाहर की ओर भागे। हरमुख क्लीनिक की ओर धुआं और हीट भरने से लोग बाहर नहीं निकल सके। इसके बाद लोग अपार्टमेंट के ही दूसरे रास्ते से होकर मेन रोड पर निकल आए। स्थानीय लोगों की आग और धुएं से एक बार को सांसे थम गई। लोगों का कहना था कि कुछ लोग तो घरों में सो रहे थे। जो जैसे था वैसी ही हालत में जान बचाकर बाहर की ओर भागा। पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को भी लोगों ने सुरक्षित कर खड़ा किया। दमकल की गाड़ी पहुंचने पर लोगों ने राहत की सांस ली। कामन एरिया और सीढियो तक पहुंचती आग तो होता बड़ा हादसा अपार्टमेंट में बीच में पार्किंग के साथ सीढियां ऊपर जाने के लिए बनी हुई हैं। जबकि जिस फ्लैट में आग लगी वह एकदम फ्रंट पर था। इससे आग सीढियों के पास तक नहीं पहुंची। ऊपर रहने वाले लोग सुरक्षित अपने फ्लैटों से बाहर निकल आए। इसके बाद लोगों ने अपार्टमेंट में जा रही पीएनजी की पाइपलाइन को बंद कराया और बिजली की सप्लाई कटवाई। इससे कोई भी बड़ी घटना होने से बच गई। साथ ही क्लीनिक में भी कोई नहीं थी। दो बार पहुंची कंट्रोल रूम को सूचना आग लगने के बाद लोगों ने कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। आग बुझने के बाद सभी लौट गए। दोपहर करीब 11.30 बजे फिर से किसी ने क्लीनिक में आग लगी होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना था कि फिर से कंट्रोल रूम को आग की सूचना दी गई है। क्या कहते हैं लोग - अपार्टमेंट के ए पांच में रहने वाले वीके आनंद ने बताया कि सुबह आग लगने का शोर मचा तो बाहर की ओर भागे। हालांकि आग अपार्टमेंट के अगले हिस्से में थी। इसलिए ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। धुआं और हीट से लोगों को थोड़ी परेशानी हुई। जो जिस हाल में था वह उसी तरह से बाहर निकल आया। - सी 4 में रहने वाले थॉमस ने बताया कि वह और उनकी पत्नी यहां पर रहते हैं। आग लगने के दौरान नीचे उतर आए थे। सीढियों के पास आग नहीं थी। इस लिए सभी सुरक्षित हैं। दमकल की गाड़ी मौके पर थोड़ी देर से पहुंची। चार बार फोन करने के बाद दमकल की गाड़ी पहुंची। समय से गाड़ी पहुंचती तो आग को पहले ही आग पर काबू पाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें