फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा मार्ग पर निर्माण कार्य का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सौर ऊर्जा मार्ग पर निर्माण कार्य का लिया जायजा  - पार्षद ने नगर निगम अधिकारी के साथ किया निरीक्षण माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। सौर ऊर्जा मार्ग पर नगर निगम द्वारा चल रहे निर्माण कार्य का बुधवार को पार्षद हिमांशु चौधरी ने नगर निगम अधिकारी के साथ निरीक्षण किया। इस बीच पार्षद ने निर्माण की गुणवत्ता जांच कर वर्क ऑर्डर के बारे में जानकारी प्राप्त की। निगम अधिकारी ने निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया।  पार्षद हिमांशु चौधरी ने बताया कि सौर ऊर्जा मार्ग पर 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है। इससे उद्यमियों को टूटी सड़क और जलभराव से बड़ी राहत मिलेगी। निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए निगम अधिकारी को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद संयुक्त निरीक्षण में कुछ जगहों पर छोटी खामियां मिली, जिन्हें दूर करने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि कोरोना काल की वजह से सड़क निर्माण कार्य देरी से शुरू हुआ था।  ------------------------------- सुमित कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें