फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण पूनम चौधरी को किया सम्मानित

विज्ञापन
पीसीएस परीक्षा 2018 उत्तीर्ण पूनम चौधरी को सम्मानित करती है महापौर आशा शर्मा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः रईसपुर गांव निवासी पूनम चौधरी बनी खाद्य सुरक्षा अधिकारी, गांव में किया गया सम्मानित - किसान परिवार की बेटी है पूनम चौधरी, बचपन में ही सिर से उठ गया था पिता का साया माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। पीसीएस परीक्षा-2018 उत्तीर्ण करने वाली रईसपुर गांव निवासी पूनम चौधरी को मंगलवार को गांव वासियों ने सम्मानित किया। किसान परिवार की बेटी पूनम चौधरी ने महिलाओं में 38वीं रैंक हासिल करते हुए उनका चयन खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। गांव में हुए एक सम्मान समारोह में महापौर आशा शर्मा सहित तमाम लोगों ने उन्हें सम्मानित किया। स्थानीय पार्षद मनोज चौधरी सहित गांव वासियों ने सम्मान समारोह आयोजित किया। बचपन में ही पूनम की सिर से पिता का साया उठ गया था। पूनम की मां जगबीर देवी ने कठिन परिश्रम और मार्गदर्शन के बूते अपनी बेटी के सपनों को साकार किया है। समारोह में ही 2016 में गृह मंत्रालय में सेक्शन ऑफिसर के पद पर चयनित वंदना चौधरी को भी सम्मानित किया गया। सभी ने गांव का नाम रोशन करने वाली दोनों बेटियों की खूब प्रशंसा की। समारोह में डॉ. कृष्णवीर चौधरी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव, संजय सिंह खुटैल, सच्चिदानंद शर्मा, संजीव शर्मा, हातिम सिंह, आनंद चौधरी, पार्षद मनोज चौधरी, पार्षद आनंद चौधरी, प्रवीण गुर्जर, पार्षद जाकिर सैफी, पार्षद माया देवी, पार्षद हिमांशु चौधरी, पार्षद राजेंद्र तितोरिया, अमित चौधरी, अनुज चौधरी, सोनवीर सिंह सोनी, कपिल, अमर दत्त शर्मा, सुधीर चौधरी, हरीश चौधरी, नरेंद्र चौधरी, राजवीर चौधरी, लोकेंद्र चौधरी, राजकुमार चौधरी, वंदना चौधरी सहित आदि लोग मौजूद रहे। --------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें