फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चोर समेत पांच गिरफ्तार, वाहन व माल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर, कविनगर और शहर कोतवाली पुलिस ने अपने अपने क्षेत्र से चार चोर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी का ट्रैक्टर, कार, माल और गांजा बरामद किया है।.............. विजयनगर पुलिस ने राहुल ठाकुर निवासी बरेली को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक मुकदमे से संबंधित चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद किया है। इसके अलावा कविनगर पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उसके पास से दिल्ली से चोरी की गई कार, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम यश त्यागी निवासी मुरादनगर और रोहित निवासी दिल्ली है। कविनगर पुलिस ने ही बंद पड़े पड़ोसी के मकान में चोरी करने वाले आरोपी राहुल निवासी दुहाई थाना मुरादनगर को दबोचा है। इसके पास से पुलिस ने चोरी किया गया कूलर, सिलेंडर, चूल्हा, कपड़े व जेवरात आदि सामान बरामद किया है। उधर शहर कोतवाली पुलिस ने राहुल को एक किलो 400 ग्राम गांजा के साथ दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें