भाजपा मना रही सेवा सप्ताह
- पीएम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह के दौरान किए जा रहे जनहित कार्य
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा वसुंधरा मंडल में सेवा सप्ताह के तौर पर मना रही है। सेवा सप्ताह के दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा जनहित के लिए अलग-अलग कार्य किए जाएंगे।
भाजपा पार्षद नीलम भारद्वाज ने बताया कि वसुंधरा मंडल में यह सेवा सप्ताह 14 सितंबर से शुरू कर दिया गया है जो 20 सितंबर तक चलेगा। इसके तहत पहले दिन रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी ने बताया कि सेवा सप्ताह की कार्य सारिणी पहले ही सभी कार्यकर्ताओं को बता दी गई है। इसके तहत 15 सितंबर मंगलवार को गरीबों के बीच नजर का चश्मा वितरित किया गया। जबकि 16 सितंबर को वसुंधरा मंडल में जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही आगामी दिनों में स्पेशल लोगों के लिए कैंप लगातार कृत्रिम अंग का भी वितरण किया जाएगा और पौधे लगाए जाएंगे। पार्षद नीलम भारद्वाज ने बताया कि वह अपने वार्ड में लगातार साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन करा कर सेवा सप्ताह को साकार कर रही है।