फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए कर्मचारियों ने रखी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुनः प्रेषित कोरोना से बचाव के लिए कर्मचारियों ने रखी मांग गाजियाबाद। वाणिज्य कर विभाग में कर्मचारी संघों ने कोरोना से बचाव के लिए एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 से मिलकर अपनी मांगों को रखा। कर्मचारियों ने वाणिज्य कर भवन को सैनिटाइज करते हुए एक सप्ताह के लिए सील करने की मांग रखी। कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों ने कोरोना से बचाव के लिए सुझाव दिए। वाणिज्य कर विभाग में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। 14 अधिकारी व कर्मचारियों के संक्रमित हो चुके हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन गाजियाबाद उत्तर प्रदेश वित्तीय सहायक आशुलिपिक सेवा संघ, उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ जोन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से अपनी मांग एडिशनल कमिश्नर के समक्ष रखी। कर्मचारियों ने मांग की है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए वाणिज्य कर भवन को सैनिटाइज कराते हुए वाणिज्य कर भवन को एक सप्ताह के लिए सील किया जाए। कार्यालय में 50 प्रतिशत कर्मचारियों का ड्यूटी रोस्टर तैयार किया जाए। अन्य ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को कार्यालय ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। प्रत्येक कार्यालय को प्रत्येक कार्यदिवस में सैनिटाइज कराने व अन्य मांग रखी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन गाजियाबाद शाखा अध्यक्ष प्रदीप कुमार, जोनल सचिव हरिकिशन, शैलेंद्र सिंह, जुगेंद्र सिंह भाटी, नरेंद्र सिंह रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें