फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2997 पहुंचे कोरोना संक्रमण के केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमण के आंकड़े तीन हजार के करीब पहुंच गए है। सोमवार को डायल 112 का एक चालक, दिल्ली-नोएडा से आये दो कर्मी समेत 51 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही 28 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। नए संक्रमित मिलने पर अब कुल केस 2997 हो गए है, जिसमें 2394 ठीक हो चुके है और 51 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि शेष 552 लोगों का उपचार चल रहा है। जनपद में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण के आंकड़े तीन हजार के करीब पहुंच गए। सोमवार को नगर के रमपुरा में चार, मान सरोवर में दो, देवीपुरा प्रथम में दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही नगर के आदर्श नगर, टांडा, यमुनापुरम, शांतिनगर, हाईडिल कालोनी ओर शिवपुरी में एक-एक व्यक्ति रेंडम जांच में पॉजिटिव आया। जबकि एक-एक व्यक्ति गाजियाबाद-नोएडा के पॉजिटिव आये है, जिनके केस ट्रांसफर को संबंधित जनपदों को रिपोर्ट भेज दी गई है। इसके अलावा डिबाई में 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, तो शिकारपुर में सात ओर जहांगीराबाद में पांच पॉजिटिव मिले है। खुर्जा-स्याना में तीन-तीन, सिकंदराबाद-अनूपशहर में दो-दो और गुलावठी-दानपुर में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। शिकारपुर निवासी एक व्यक्ति की मौत खुर्जा के एल-2 अस्पताल में भर्ती शिकारपुर निवासी एक व्यक्ति की सोमवार रात्रि उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक अन्य बीमारी से भी पीडि़त था। अफसरों के अनुसार मृतक एक दिन पूर्व ही स्वास्थ्य विभाग की जांच में पॉजिटिव आया था, व्यक्ति की मौत होने से अब तक जिले में 51 लोगों की मौत हो चुकी हैं। स्वास्थ्य अफसरों ने अन्य बीमारी से पीडि़त बुजुर्गों की समय से कोरोना जांच कराने की अपील की है। जिससे समय से संक्रमित की पहचान कर उपचार किया जा सके। कोट 51 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और कोविड-19 अस्पताल से 28 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। - डॉ. रोहताश शर्मा, नोडल अधिकारी/एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें