फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक संस्था ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सोमवार को इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि महाराष्ट्र में शिव सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा नेवी के रिटायर्ड अधिकारी को पीटने से राष्ट्रीय सैनिक संस्था में रोष है। प्रदर्शन के दौरान संस्था के पदाधिकरियों और सदस्यों ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। संस्था के मेजर जनरल एसपी सिन्हा ने कहा कि एक नेवी के अधिकारी के साथ इस तरह बर्ताव इस बात का प्रमाण है कि महाराष्ट्र में आम आदमी की क्या औकात है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में महाराष्ट्र में कुछ ऐसे घटनाक्रम हुए हैं जो सरकार पर प्रश्न खड़े करते हैं। इस संबंध में संस्था ने राष्ट्रापति को ज्ञापन भेजा है। सैनिक संस्था के अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा एक सैनिक के साथ इस तरह की हरकत सरकार की इमानदारी पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं। इस अवसर पर कमांडर कुम्रेश शर्मा , राजेन्द्र बगासी, पीपी सिंह , सुनील कुमार , राहुल पुरी , राजिव जोली खोसला , उर्वशी वालिया , दर्शन , पूजा शर्मा , बाबू राम यादव , पुष्कर त्यागी , स्वाति बंसल , राजेश ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें