अमर उजाला ब्यूरो रेवाड़ी
भारतीय रेल का प्राइवेट कंपनी द्वारा संचालन का निर्णय देश की आम जनता, करोड़ो बेरोजगार युवा एवं 12 लाख रेलकर्मियों के हित में नही।कॉमरेड देवेंद्र यादव गार्ड, सहायक मंडल मंत्री के नेतृत्व में, रेवाड़ी में निजिकरण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन।
प्रदर्शन के दौरान गार्ड, लोको पायलट (LPM, LPP, LPG), सहायक लोको पायलट तथा अन्य रेल कर्मचारी (वाणिज्य, यांत्रिक, यातायात विभाग) इस मौके पर उपस्थित रहे। निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सहा. शाखा सचिव भूप सिंह, यातायात निरीक्षक सत्यवान लांबा, CHI बोटन सिंह, जितेंद्र यादव, प्रमोद सैनी, रतनलाल, अमित यादव, रामचंद्र, नरपत मीणा, ईश्वर सिंह, गोविंद सिंह, मोतीलाल, अविनाश, सूरत यादव, ए के वरुण, मनोज अरोरा, आशीष दहिया, युधिष्ठिर, मुनेश, दिनेश, उदेश, पंकज, सुरेश, संदीप, नेकवर्धन, धर्मेंद्र, ताराचंद, राकेश, अंकित सैनी, गोविंद, अमित इंदौरिया, लाखन, जितेंद्र एस, साजन बत्रा, रामवीर, सार्दुल, शाहिद अली, बृजमोहन समस्त लोको पायलट एवं गार्ड तथा ट्रैफिक के कर्मचारी उपस्थित रहे तथा जमकर निजीकरण और भारत सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।