फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी ने वांछित-वारंटियों को पकड़ने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में बढ़ते अपराधों के बीच थानेदारों को डीएम-एसएसपी ने जिला कारागार में अपराधियों की मॉनीटरिंग करने, हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखने, वांछित-वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए। डीएम ने हॉटस्पॉट क्षेत्र में डयूटीरत अधिकारी-कर्मचारियों को भी अपनी सुरक्षा के साथ डयूटी करने को सख्त निर्देश दिए। पुलिस लाइन के सभागार में रविवार को क्राइम मीटिंग हुई। क्राइम मीटिंग में डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने पहले थानावार अपराधों की समीक्षा की। बाद में डीएम ने उपस्थित थाना-कोतवाली प्रभारियों से कहा कि शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला कारागार में बंद अपराधियों की मॉनीटरिंग की जाए। जनता की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण होना चाहिए। हिस्ट्रीशीटरों पर सतर्क निगाह रहनी चाहिए। वांछित-वारंटियों की धरपकड़ सुनिश्चित की जाए। डीएम ने कहा कि कंटेन्मेंट जोन/हॉटस्पॉट एरिया में ड्यूटीरत सभी अधिकारी-कर्मचारीगण स्वयं को अधिक से अधिक सुरक्षित रखते हुए अपनी ड्यूटी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। इस अवसर पर एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी क्राइम शिवराम यादव, एसपी देहात हरेंद्र कुमार समेत सभी क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें