फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान के दौरान बालक लापता, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा। राजघाट में साथ के बच्चों के साथ गंगा स्नान को गया एक 11 वर्षीय बालक स्नान के दौरान लापता हो गया। स्थानीय गोताखारों की मदद से नदी में तलाश कराई गई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि राजघाट चौराहा निवासी कुंवरपाल सिंह का 11 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार शनिवार की दोपहर बाद समीप के अन्य बच्चों के साथ घर पर बिना बताए गंगा स्नान को चला गया। स्नान के दौरान कृष्ण कुमार लापता हो गया। लेकिन साथी बच्चों द्वारा इसकी जानकारी परिजनों को लौट कर नहीं दी। सांय तक कृष्ण कुमार के घर पर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की तो उन्हें बच्चों के साथ गंगा स्नान को जाने एवं स्नान के दौरान लापता होने की जानकारी मिली। राजघाट चौकी के एसआई आरके मिश्रा ने बताया कि परिजनों द्वारा कृष्ण कुमार के स्नान के दौरान डूबने की आशंका जताई गई है। स्थानीय तैराकों की मदद से नदी में तलाश कराई जा रही है। लेकिन अभी तक सुराग नहीं लग सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें