कोरोना के बढ़ते संक्रमण से पोलियो अभियान स्थगित
- 20 सितंबर से शुरू होना था अभियान
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण बीस सितंबर से शुरू होने वाले पोलियो अभियान को स्थगित कर दिया गया है।
कोरोना संक्रमण के तेजी से हो रहे फैलाव को देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के महाप्रबंधक टीकाकरण ने पल्स पोलियो अभियान को अग्रिम निर्देशों तक स्थगित कर दिया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को पत्र भेजकर पोलियो अभियान शुरू न करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिले में पोलियो अभियान के लिए तैयारियां की जा रही थीं लेकिन, अभियान स्थगित कर दिया गया है। दोबारा निर्देश आने पर अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान आशा, संगनी, एएनएम और फील्ड स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से चलाया जाता है। फिलहाल सभी कर्मचारी कोरोना कंट्रोल में लगे हैं। सभी को डोर-टू-डोर सर्वे में लगाया गया है। सर्वे के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को आईएलआई, सारी व अन्य बीमारियों को मरीजों की तलाश करनी है। जिससे उनका समय से उपचार किया जा सके और गंभीर स्थिति से बचाया जा सके।
-----------
आशुतोष यादव