फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटेंनटमेंट जोन में भी नहीं हो रही है कोई सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो लगा लें.... कटेंनटमेंट जोन में भी नहीं हो रही है कोई सख्ती - मंडलायुक्त ने संक्रमण कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को लिखा था पत्र - जिले में संक्रमण दर बढ़कर पहुंची 4.6 फीसदी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही प्रशासन द्वारा संक्रमण रोकथाम के लिए कंटेनमेंट जोन फाइलों में बनाए जा रहे हैं, लेकिन न, तो कहीं पर बैरीकेटिंग दिखाई दे रही है और ना ही पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई की जा रही है। इस केस बढ़ने के बाद जिले में केंटेनमेंट जोन की संख्या 286 से बढ़ाकर 316 कर दी गई है। रविवार को अमर उजाला की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में दौरा किया, लेकिन न कहीं पुलिस की सख्ती दिखाई दी और न ही किसी कंटेनमेंट जोन में किसी की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध दिखाई दिया। कविनगर थाना क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री, स्वास्थ्य राज्यमंत्री, राज्यसभा सदस्य, जिलाधिकारी व एसएसपी का आवास है। इसके अलावा सीबीआई कोर्ट, सिविल कोर्ट, कलक्ट्रेट भी है। इस थाना क्षेत्र में सबसे अधिक कोविड के मामले पिछले दस दिन में आए हैं। सी ब्लॉक सुपर टेक रामेश्वर आर्किड सोसायटी कौशांबी में 16 पॉजिटिव मिलने के बाद पांच सितंबर को पत्र लिखकर सीलिंग कराने की मांंग की थी। पत्र भेजने के एक सप्ताह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई  है। सोसायटी के आरडब्ल्यूए पदाधिकारी अक्षत चतुर्वेदी का कहना है कि कौशांबी थाने में जानकार देने गए तो वहां से बताया कि अभी तक उनके पास कोई जानकारी नहीं है। जैसे ही प्रशासन का आदेश आएगा सीलिंग करा दी जाएगी। संक्रमण दर बढ़कर हुई 4.6 संक्रमण दर बढ़कर 4.6 तक पहुंच गई है। जुलाई में संक्रमणता दर 3.99 फीसदी रही। अगस्त में यह 3.68 फीसदी थी। अगस्त के अंतिम सप्ताह यानि 25 से 31 अगस्त तक जिले में 1002 कोरोना संक्रमण के नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही संक्रमणता दर भी एक सप्ताह में 4.56 रही। मेरठ मंडलायुक्त अनीता सी मेेेेश्राम ने सर्विलांस, कांटैक्ट, ट्रेसिंग एवं टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिले में अभी तक दो लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। संक्रमित मरीजों की संख्या दस हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। अगस्त के अंतिम सप्ताह से बढ़ना लगा संक्रमण जुलाई में संक्रमण दर 3.99 फीसदी थी, जो अगस्त में 3.68 हो गई थी, लेकिन अंतिम सप्ताह में ही 1002 मिलने से संक्रमण दर बढ़ गई। संक्रमण के मामले में गाजियाबाद ने मंडल में सभी जिलों को पीछे छोड़ दिया है। मंडल में गाजियाबाद दूसरे नंबर पर है।  सितंबर माह बनेगा सबसे ज्यादा मरीजों का रिकार्ड अगस्त के अंतिम सप्ताह से संक्रमण बढ़ना शुरू हुआ तो अभी तक लगातार जारी है। सितंबर में एक दिन में सबसे अधिक 232 संक्रमित मरीज मिलने का रिकार्ड है। यदि माना जाए तो अगस्त माह में पूरे माह में 3392 नए केस मिले है। वहीं सितंबर माह के पहले सप्ताह में ही एक हजार संक्रमित मरीज मिल गए थे। अब तक जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 10 हजार की संख्या पार  हो चुकी है। सबसे अधिक कविनगर क्षेत्र से मरीज दस दिन में एक हजार से अधिक नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसमें 80 फीसद मरीज छह थाना क्षेत्रों में रहने वाले हैं। सबसे अधिक कविनगर क्षेत्र से 312 , सिहानीगेट क्षेत्र में 217, इंदिरापुरम में 301, विजयनगर में 163, मोदीनगर में 82 व कौशांबी क्षेत्र में 88 केस है।  नियंत्रण को लेकर किया जा रहा प्रयास स्वास्थ्य विभाग के  वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि कोरोना नियंत्रण को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे है। टेस्टिंग में बढ़ोत्तरी होने से संक्रमित मरीजों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। संक्रमित मरीज मिलते ही उन्हें उपचार मुहैया कराया जा रहा है। ------ मेरठ मंडल के छह जिलों में संक्रमण दर जिले  - जुलाई  - अगस्त  -  अगस्त के अंतिम सप्ताह गाजियाबाद  - 3.99  - 3.68   -  4.6 गौ. नगर  -  3.66   -  3.31 -  6.08 मेरठ   -  1.60  - 2.72 -  3.26 बागपत  -   0.87 -  0.75  -  0.75 बुलंदशहर  -  1.49 -  1.45  -  1.83 हापुड़   - 1.67 - 1.17  - 1.52     ---------- आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें