फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनियां। हाईवे पर गांव दशहरा के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। बाईक सवार युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। शनिवार की सुबह जिला संभल के गांव बेजोई निवासी रोहित(25) पुत्र श्रीपाल बाइक द्वारा अपनी रिश्तेदारी में अलीगढ़ जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इसकी सूचनामृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अल्ताफ अंसारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें