फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए आज स्पेशल ट्रेन चलेगी। जो अलीगढ़ से चलकर खुर्जा जंक्शन होते हुए दिल्ली जाएगी। शाम को परीक्षा समाप्त होने के बाद खुर्जा जंक्शन होते हुए अलीगढ वापस हो जाएगी। नीट अभ्यिथयों की सुविधा के लिए रेलवे ने यह व्यवस्था की है। रविवार यानि आज नीट की परीक्षा है। नीट परीक्षा के अभ्यिर्थयों की सुविधा के लिए रेलवे ने एक दिवसीय स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन सुबह 9 बजे अलीगढ से रवाना होगी। जो 9.46 बजे जंक्शन स्टेशन पर पहुचेगी। इसके बाद बीच में पड़ने वाले दादरी, गाजियाबाद आदि स्टेशनों पर रुकते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद यह ट्रेन शाम 5 बजे दिल्ली से चलकर जंक्शन स्टेशन होते हुए अलीगढ जाकर समाप्त हो जाएगी। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया की नीट परीक्षा के मद्देनजर अभ्यिर्थयों की सुविघा के एक दिवसीय ट्रेन चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें