फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामपार्क में गेट खोलने को लेकर लोगों में भरा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपार्क में गेट खोलने को लेकर लोगों में भरा गुस्सा - प्रदर्शन कर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जाहिर किया गुस्सा - लोगों ने कॉलेज प्रबंधन पर लगाया कई जगह गेट लगाने का आरोप - डीएम और पु्लिस से कार्रवाई की मांग माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। श्याम पार्क स्थित लाजपत राय कालेज में पीछे की ओर से चल रहे कंस्ट्रक्शन का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। कालेज प्रबंधन पर पीछे की ओर से गेट खोलने की बात पर नाराज स्थानीय लोग शनिवार को एकजुट होकर प्रदर्शन किया और  कॉलेज मैनेजमेंट के  खिलाफ  नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के  दौरान मौजूद निवासियों ने आरोप लगाया कि कॉलेज की तरफ से पहले ही सर्विस लेन और नालियों पर कब्जा किया जा चुका है। अब कॉलेज की ओर से गली की तरफ गेट भी बनाया जा रहा है जो कि गलत है। निवासियों का कहना है कि सर्विस लेन को दीवार से कवर कर दिया गया लेकिन ये बात पहले की है तो किसी ने उस समय पर विरोध नहीं किया। कॉलेज अब भी गेट लगाने का प्रयास कर रहा है, इसके विरोध पर उतरे स्थानीय लोगों का कहना था कि वह किसी भी सूरत में यह गेट नहीं लगने देंगे। निवासियों ने बताया कि कॉलेज को इसे लेकर कई नोटिस पहले भी नगर निगम की ओर से आ चुके हैं। इस दौरान अमित चौधरी, मनोज अग्रवाल, आर्य हरि सिंह, दीपक , संजीव गौड़ , के के सिंह समेत कई सदस्य मौजूद रहे। अंत में निवासियों ने सभी के हस्ताक्षर करवाकर पुलिस चौकी पर शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें