फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सितारा होटल में कार लगवाने के नाम पर 75 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। पांच सितारा होटल में किराए पर कार लगवाकर रुपये कमाने का झांसा देकर तीन लोगों से करीब 75 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी रुपये लेकर आफिस और मोबाइल बंद कर फरार हो गए। उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर इंदिरापुरम थाने में आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  साहिबाबाद के अर्थला निवासी गौरव अधाना उनके दोस्त आशीष बंसल का इंदिरापुरम में किरन मिल्क फूड के नाम से कारोबार है। इंदिरापुरम थाने में दर्ज रिपोर्ट में गौरव का आरोप है कि उन्होंने वृंदावन गार्डन निवासी दोस्त किरनपाल के एक जानकार सूरज ने उन्हें मार्च 2019 में कम रुपये में अधिक कमाई करने का झांसा दिया। सूरज ने एनसीआर के पांच सितारा होटलों में कैब लगाकर प्रतिमाह 50 हजार रुपये कमाने का लालच दिया। आरोप है कि विश्वास में लेने के लिए शातिर ने होटलों में कैब लगाने वाली कंपनी का एक आफिस भी दिखाया। विश्वास में लेने के बाद बीते वर्ष कई बार में शातिर ने करीब 75 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। इसके बाद उनके रुपये से दो कारें भी खरीद ली गईं। लेकिन इसके एवज में पीड़ितों को कुछ रुपये नहीं मिले। पीड़ितों ने इसके लिए होटल में कैब लगवाने वाले बताए गए आफिस पर पहुंचे तो ताला बंद मिला। संबंधित नंबर पर कॉल किया तो नंबर भी बंद थी। इसके बाद पीड़ितों को ठगी का पता चला। आरोप है कि उन्होंने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दिल्ली निवासी सूरज उर्फ निखिल, रजत जैन, अजय जैन, सचिन सिंह, विमला देवी, अजय ठाकुर, अमित और सुमित ठाकुर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें