फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ केंद्रों पर आज 4800 विद्यार्थी देंगे नीट

विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः विद्यार्थियों को पेन, पेंसिल और पानी की बोतल लाने की होगी अनुमति, परीक्षा केंद्र पर मिलेगा तीन लेयर वाला मास्क - 11 बजे से चार स्लॉट में विद्यार्थियों को मिलेगा परीक्षा केंद्र में प्रवेश, दो गज की दूरी पर खड़ा कर होगी थर्मल स्कैनिंग माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट-2020) रविवार को आयोजित होगी। नीट के लिए महानगर में बनाए गए आठ केंद्रों पर करीब 4800 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के बाबत नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। महानगर में उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स को परीक्षा का नोडल केंद्र बनाया गया है। स्कूल की प्रिंसिपल व परीक्षा कोऑर्डिनेटर शर्मिला रहेजा ने बताया कि महानगर में इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, मुख्य इंदिरापुरम शाखा, इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार शाखा, छबीलदास पब्लिक स्कूल, केएन मोदी ग्लोबल स्कूल मोदीनगर, डायमंड पब्लिक स्कूल लोनी, एचआरआईटी इंस्टीट्यूट और कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज मोहन नगर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों को परीक्षा के बाबत विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी गई है। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों के बाहर 6 फीट की दूरी का कड़ाई से पालन करना होगा। --------------- दो बजे से परीक्षा, 11 बजे से चार स्लाट में मिलेगा प्रवेश कोरोना के प्रकोप के साथ नकल विहीन परीक्षा कराने के मद्देनजर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कई कड़े कदम उठाए हैं। नीट एग्जाम दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे की पाली में आयोजित होगा। सभी विद्यार्थियों की थर्मल स्कैनिंग के साथ जांच के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से प्रवेश मिलना शुरू हो जाएगा। केंद्रों पर 4 स्लॉट में विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। विद्यार्थियों को किस स्लॉट में बुलाया गया है, यह जानकारी एडमिट कार्ड में अंकित की गई है। केंद्र पर पहुंचने के बाद दो गज की दूरी पर विद्यार्थियों को खड़ा कर उनकी थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। ------------------- जूते पहनकर आना मना, ड्रेस कोड भी निर्धारित नीट एग्जाम में परीक्षा केंद्र पर जूते पहनकर आने पर साफ मनाही है। वहीं विद्यार्थियों को फुल स्लीव टी-शर्ट, बड़े बटन वाले कपड़े और गहरे या तंग कपड़े पहनने की मनाही है। विद्यार्थी जींस, सलवार सूट, कुर्ता, लंबी स्कर्ट, टी-शर्ट, हाफ स्लीव शर्ट पहनकर परीक्षा दे सकते हैं। क्यूआर कोड से छात्र का एडमिट कार्ड और पहचान पत्र स्कैन होगा। विद्यार्थियों को ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल और सैनिटाइजर लाने की अनुमति होगी। -------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें