वैशाली में पार्षद ने दूर करायी लीकेज समस्या
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।वैशाली सेक्टर थर्ड एफ में प्रगति रेजिडेंट्स सोसायटी के पास पेयजल लाइन की लीकेज समस्या को शनिवार को ठीक करा दिया गया। स्थानीय लोग काफी दिनों से गंदे पानी आने की शिकायत कर रहे थे। वहीं रामलीला मैदान में घास कटाई का कार्य भी हुआ।
पार्षद नीलम भारद्वाज ने बताया कि सेक्टर-थर्ड एफ में पेयजल लाइन में लीकेज की वजह से सड़क पर पानी बहता रहता था। इससे वहां जलभराव की दिक्कत रहती थी। स्थानीय निवासी नरेंद्र हुड्डा, कमलेश सिंह, विनोद और अन्य लोग काफी दिनों से शिकायत कर रहे थे। शनिवार को जल निगम के सहयोग से लीकेज कनेक्शन को ठीक कराया और रामलीला मैदान में घास कटवाने का काम भी पूरा हुआ।
----------------------
सुमित कुमार