फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सरकार को घेरेगी आप

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सरकार को घेरेगी आप - कोरोना मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों पर न्यायिक जांच की होगी मांग माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। कोरोना काल में मरीजों के लिए खरीदे गए मेडिकल सामानों में भ्रष्टाचार के आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है। प्रदेश उपायक्ष डॉ. छवि यादव ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने का ऐलान किया है। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पार्टी में तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष और साहिबाबाद विस क्षेत्र प्रभारी डॉ. छवि यादव का आरोप है कि प्रदेश में कोरोना काल में मरीजों का इलाज करने के नाम पर कई तरह से भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जनता रोजगार और बेहतर इलाज व अच्छी शिक्षा की मांग कर रही है। लेकिन सरकार इन सभी मांगों को नजअंदाज कर रही है। उन्होंने कोरोना काल में भ्रष्टाचार के आरोपों की न्यायिक जांच की मांग की है। इसके लिए सोमवार को जिला मुख्यालय पर सुबह 11 बजे धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ------------------------ सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें