फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल वेस्ट के साथ डिलिवरी मैन को पकड़ा ,दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल वेस्ट के साथ डिलिवरी मैन को पकड़ा ,दी शिकायत - सीमांत विहार में लोगों ने एक रेहडी में सुबह के समय पकड़ा मेडिकल वेस्ट -निगम की टीम भी पहुंची, निजी अस्पताल ने दिया समाधान का भरोसा माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद । सीमांत विहार में शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने रेहडी में मेडिकल वेस्ट ले जाते हुए दो लोगों को पकड़ लिया। उन्होंने गंदगी फैलाने और खुले में वेस्ट इकट्ठा करने पर जमकर गुस्सा जाहिर किया। इस बीच आस-पास सोसायटी के लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना डायल-112 पर पुलिस को दी गई। उधर,पार्षद मनोज गोयल के साथ नगर निगम की टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने मेडिकल वेस्ट जब्त कर दोनों को पकड़ लिया। निजी अस्पताल की तरफ से इस तरह मेडिकल वेस्ट ना ले जाने का भरोसा दिया गया। लोगों ने कौशांबी थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।    यहां रहने वाले भृगु सिंह ने बताया कि वैशाली के एक निजी अस्पताल का मेडिकल वेस्ट भोवापुर के एक अवैध गोदाम में इकट्ठा किया जाता है। इससे सीमांत विहार और कौशांबी के हजारों लोगों को स्वास्थ्य खराब होने का खतरा है। पिछले दिनों नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए मेडिकल वेस्ट को उठवाया था। तब अधिकारियों ने दोबारा वेस्ट न लाने का हिदायत दी थी। मगर शुक्रवार सुबह फिर से दो लोग अस्पताल का मेडिकल वेस्ट एक रेहडी में रखकर ला रहे थे। इसे पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। वहीं से कौशांबी थाने की डायल-112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेहडी समेत दोनों लोगों को अपने कब्जे में ले लिया। इस बीच निजी अस्पताल के प्रबंधन से एक पदाधिकारी भी थाने पहुंच गए। वहां उन्होंने पुलिस के समक्ष स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि अब मेडिकल वेस्ट इस तरह खुले में इकट्ठा नहीं किया जाएगा। मामले में सुरेंद्र सिंह, अजय प्रताप सिंह, भृगु सिंह, प्रभात कुमार अमित चौधरी समेत अन्य लोगों ने अपने हस्ताक्षर के साथ कौशांबी थाने में लिखित शिकायत देकर मेडिकल वेस्ट फेंकने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसे जनरल वेस्ट होने का दावा किया गया है। वेस्ट की जांच कराई जा रही है, उसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है, रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।    -------------------------  सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें